Dark Mode
विधायक गोदारा ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण 

विधायक गोदारा ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण 

रतनगढ़ । विधायक पुसाराम गोदारा ने कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ स्थानीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने ड्यूटी पर स्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की मांग तथा डॉक्टरों की कमी की पूर्ति करने का आश्वासन दिया साथ ही सभी वार्डो का निरीक्षण किया तथा रोगियों से बातचीत की और अस्पताल प्रशासन को उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विधायक के साथ पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद चाकलान, पंडित महेश चंद्र पुरोहित, शहर मंडल अध्यक्ष इलियास खान, संदीप भार्गव, पार्षद मुख्तयार खान, अब्बास गौरी,श्रवण सैनी, रामनिवास बांगड़वा, कयूम गौरी आदि साथ  थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!