Dark Mode
विधायक गोदारा ने की निशुल्क साइकिल वितरित

विधायक गोदारा ने की निशुल्क साइकिल वितरित

 

रतनगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम कादिया में कक्षा 9 की छात्राओं को विधायक पुसाराम गोदारा ने निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरित की। कुल 28 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा पर ध्यान देना अति आवश्यक है और साइकिल प्राप्त होने पर बालिकाएं आसानी से विद्यालय आ सकती है। यह योजना बालिकाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। प्रधानाचार्य विनोद सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में बहुत महत्व रखती है। इस अवसर पर पप्पू कड़वासरा, सुरेंद्र हुड्डा, सरपंच रतन लाल मेघवाल,प्रजापत, चंद्राराम लांबा, कुमाराम मेघवाल, भजन राम मेघवाल, गणेश मेला, भागीरथ सारण, कानाराम नाई, शिवकुमार रोहिल्ला, सरपंच लाल चंद मेघवाल, कमल बंसिया, रामकुमार काजला, ओम सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!