विधायक गोपाल मीणा ने किया महंगाई राहत कैंप का उद्घाटन।
बारिश ने डाला महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में खलल।
जमवरामगढ़ . पंचायत समिति जमवरामगढ़ की ग्राम पंचायत सांऊ सीरा में रविवार को महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 2 दिवसीय कैंप का शुभारंभ हुआ। विधायक गोपाल मीणा एवं प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे और फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। बारिश के कारण शिविर में व्यवधान उत्पन्न हुआ ओर बारिश आने पर कर्मचारियों को कमरे में जाना पडा। विधायक गोपाल मीणा ने कहा की आज बारिश की वजह से जो काम छूट गये है, कल के कैंप में उनको पूरा कर दिया जाएगा।
तहसीलदार राकेश मीणा ने बताया की राज्य सरकार की 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सुबह 10.00 बजे से ही शिविर में आने लगे थे। हालांकि पंचायत समिति आंधी में रविवार को महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान नहीं लगा।
विधायक गोपाल मीणा ने भी सांऊ सीरा गांव में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया ओर अधिकारी कर्मचारियों को सरकार की बहुद्देशीय फ्लैगशिप एवं महंगाई से राहत देने वाली योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाने के निर्देश। विधायक गोपाल मीणा ने सभी कार्मिकों को कहा की फ्लैगशिप योजनाओं में किसी भी तरह की लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसलिए सभी कार्मिक पूरी तैयारी करके शिविर में आएं।
हालांकि रविवार को ग्राम पंचायत सांऊ सीरा में आयोजित महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में करीब दो तीन घंटे तक रिमझिम बारिश के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ।
शिविर में विधायक गोपाल मीणा, प्रधान रामफूल गुर्जर, जिला पार्षद प्रतिनिधि कल्याण सहाय मीणा, स्वयंसेवक युवराज मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सुशील कुमार शर्मा, सहायक कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से कांता कोहली, युवा कांग्रेस नेता राधेश्याम मीणा सांऊ सीरा, पूर्व सरपंच प्रभू सिंगल,
तहसीलदार राकेश मीणा, नायब तहसीलदार कैलाश मीणा, सहायक अभियंता जेवीवीएनएल जमवारामगढ़ आर के परेवा, जेईएन असीम अहमद खान,विकास अधिकारी रघुवीर सिंह राजावत,पूर्व सरपंच नारायण लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य तुलसी कमलेश मीणा, समाजसेवी सुरज्ञान फागणा, राजीव गांधी युवा मित्र सीमा बैरवा, हैड कांस्टेबल राधामोहन कोली एवं सहायक विकास अधिकारी रेवडमल मीणा मौजूद रहे।