विधायक गोपाल मीणा ने किया जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण
जमवारामगढ़. विधायक गोपाल मीणा ने रविवार को जयपुर जिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष का पदभार संभाला। जयपुर सिरसी रोड निजी विवाह स्थल में जिलाध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। शपथग्रहण समारोह में जमवारामगढ़ सहित जिले के अन्य ब्लॉक से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक गोपाल मीणा वर्ष 2008 व 2018 में दो बार जमवारामगढ़ से विधायक हैं। वो पार्टी के प्रति वफादार हैं। पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। समारोह समापन के बाद विधायक गोपाल मीणा जिला देहात कार्यालय जोंहरी बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। शपथग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 घंटे तक चला। शपथ ग्रहण समारोह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सहप्रभारी अमृता ध्वन,कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव,पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना, विधायक आलोक बेनीवाल, अमीन कागजी,इंद्राज गुर्जर, वेद प्रकाश सोलंकी, उपजिला प्रमुख मोहन डागर,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सहदेव शर्मा, जमवारामगढ़ प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर, प्रवीण व्यास, खरकड़ा सरपंच सुनीता कुमावत, बूज मंडल अध्यक्ष छीतरमल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा वर्मा, पूर्व सरपंच महेंद्र लूणाका, मनोज जोशी, पंचायत समिति सदस्य नानगी देवी नारायण लाल मीणा, विक्रमदेव गुर्जर, जिला पार्षद उर्मिला मीणा, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी सैनी बूज, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामजीलाल सैनी उर्फ भगत चाय वाला बूज, राजीव गांधी युवा मित्र बसराम मीणा, ब्लाक कांग्रेस संगठन महामंत्री हाजी इस्लामुद्दीन, पंचायत समिति सदस्य परमा इंद्राज मीणा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामधन बेनीवाल, वालंटियर लालाराम सैनी बूज, पूर्व सरपंच नायला शंकरलाल शर्मा, नायला सरपंच प्रह्लाद सैनी, रायपुर सरपंच नीरज हंसराज मीणा, पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल गुर्जर खवारानी जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है। कार्यकर्ताओं की दम पर वर्ष 2023 में कांग्रेस दुबारा सरकार बनाएगी। नेताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। प्रदेश सहप्रभारी अमृता चौधरी ने पार्टी से बगावत करने वालों को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि पार्टी से बगावत करने वालों को आगे संगठन में जगह नहीं मिलेगी। चुनाव में सबको मिलकर काम करना है।