Dark Mode
विधायक ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से विकास कार्यो का वर्चूअल उद्घाटन करवाया

विधायक ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से विकास कार्यो का वर्चूअल उद्घाटन करवाया

बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने रविवार को कस्बे के महात्मा गांधी स्टेडियम में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों से विकास कार्यो का वर्चूअल उद्घाटन करवाया। विधायक ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से अपने माता पिता की सदैव सेवा करने की बात कही और लोगों को कहा कि मैं हमेशा आपका कर्जदार रहूंगा। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने स्कूल स्टेडियम में विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। स्वागत कार्यक्रम में विधायक के बहरोड़ पहूॅचने पर मिडवे के पास उनका फूलमाला पहनाकर डीजे से स्वागत किया गया और गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गो से स्वागत रैली निकालकर स्टेडियम पर लाया गया। जहाॅ उनका अभिनन्दन किया गया। कस्बे में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन सीताराम यादव, वाइस चेयरमैन विक्रम यादव, उप प्रधान गजराज यादव, सीबीईओ शशि कपूर पार्षद गण व शिक्षा विभाग के अधिकारी व सरपंच सहित हजारों से अधिक की संख्या में महिला व पुरुष व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!