Dark Mode
101 फुट राष्ट्रीय ध्वज का  विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने किया लोकार्पण ,          

101 फुट राष्ट्रीय ध्वज का  विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने किया लोकार्पण ,          

     पदमपुर . रोटरी क्लब द्वारा पब्लिक पार्क में स्थापित 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिहं कुन्नर ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घनश्याम कंसल , अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश विजेंद्र सिंह तेनगुरिया , एसडीएम पवन कुमार , तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु , थाना प्रभारी सोनू चौधरी ,पालिकाध्यक्षपति अध्यक्ष फूलचंद मिगलानी व रोटरी पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान से किया गया । गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहां कि रोटरी क्लब की सेवाभावी टीम ने राष्ट्रीय ध्वज को पदमपुर की धरा में  स्थापित कर इतिहासिक कार्य  देश की आन बान और शान को  बढाने के लिए किया   ह्रै ,  इस ध्वज की  महत्ता  और कीमत क्या है  हमारी  युवा पीढ़ी को  समझाने की आवश्यकता है , की तिरंगे के लिए ना जाने  कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ,फांसी पर झूल गए और जेलों में यातनाएं सही फिर जाकर तिरंगा हमें मिला है ,  मेरा शत-शत नमन है  उन शहीदों को जिनकी सर्वोच्च शहादत पर  हम गर्व महसूस कर रहे है । गुरमीत सिहं कुन्नर ने  कहा कि समाज सेवा के हर क्षेत्र में रोटरी क्लब का अनुकरणीय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता कि  संकट के समय कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाऐ दी और इस कार्य में  आमजन का भी व्यापक रूप से सहयोग एकता के हो रहा है सब एक जिसके कारण ही संभव हो पाया कि हम खतरनाक बीमारी को रोकने में सफल हो पाए I गुरमीत सिंह कुन्नर ने  शिक्षा जगत से जुड़े कर्मचारियों से गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की  महत्ता  हर एक नागरिक को समझते हुए उसका दिल की गहराइयों से सदैव सम्मान करना चाहिए यदि कोई नागरिक जानबूझकर इसका अपमान  करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है । अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश गजेंद्र सिंह तेनगुरिया ने कहा कि  तिरंगा स्थापित करना बड़े ही गर्व का अनुभव हरजन को कराता  है क्योंकि यह कार्य निश्चय कह सकते हैं की जाति धर्म और इस व्यवस्था से ऊपर उठकर शांति और विकास की मुख्यधारा में आमजन को ले जाने का संकल्प रोटरी क्लब का रहा  है वो काबिले तारीफ है और विश्व की जो भी व्यवस्था रही है वह शांति की ओर बढ़ती है , उसमें रोटरी क्लब का योगदान प्रशंसनीय है ,  रोटरी क्लब ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जो कार्यक्रम रखा है वो  वास्तव में उच्च सोच के  विषय को दर्शाता है , राष्ट्रीय ध्वज का मतलब और इसके मायने देश के उस लक्ष्य और व्यवस्था की ओर जहां संपूर्ण भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधना चाहते हैं , राष्ट्रीय ध्वज को लेकर हमारे संविधान निर्माताओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है ।  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घनश्याम कंसल ने अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट 3090 की ओर से रोटरी क्लब पदमपुर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपने बहुत बड़ा प्रोजेक्ट अपने हाथों में लेकर कम समय में पूरा कर अंत्यत प्रशंसनीय कार्य किया है ।  रोटरी क्लब एक इंटरनेशनल संस्था ह्रै  जिसकी 107 शाखाए  देशभर में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है । उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग स्थानों पर 5 इंडियन फ्लैग लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । पहला पंजाब में  दूसरा राजस्थान के पदमपुर में लगाया गया है । उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रीय ध्वज को 26 जनवरी और 15 अगस्त को लहराते हुए देखते थे  अब घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की स्वीकृति मिली है तो देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज देखकर गौरव का अनुभव होता  है ।   एसडीएम पवन कुमार  सुथार ने कहा कि रोटरी क्लब ने हमेशा सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए सामाजिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान समर्पित भाव से आगे बढ़कर दिया है , राष्ट्रीय ध्वज का यहां स्थापित होना हर वर्ग के लिए बड़े ही गर्व का भाव हृदय में उत्पन्न  हो रहा  है , निश्चय ही जब जब राष्ट्रीय ध्वज को देखेंगे तब तब हमारे हृदय में  देशभक्ति  व राष्ट्रप्रेम का भाव बढेगा ।  उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने संकल्प के साथ जो ऐतिहासिक कार्य  किया है वो अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा । थाना प्रभारी सोनू चौधरी में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना होना गर्व की बात ह्रै इसके सामान में कोई कमी ना आए इस पर हर जन को अपना ध्यान प्राथमिकता से केंद्रित करना होगा  क्योंकि पार्क के एक हिस्से में महिलाएं व  अन्य लोग अपने आप को असुरक्षित महसुस  असामाजिक जुआ ,नशाखोरी की   गतिविधियों संचालित होने से लेकिन अब राष्ट्रीय ध्वज की शान आन बान के खिलाफ किसी प्रकार की   असामाजिक गतिविधिया  पनपने नहीं दी जाएंगी । रोटरी क्लब अध्यक्ष कुलदीप गोदारा व पूर्व अध्यक्ष डा०  लखविंदर सिंह ने साढे तीन साल के सफरनामे की  विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनहित के कार्यों में संस्था ने कभी समझौता नहीं किया रक्तदान व ग्रीन मिशन के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाने सहित कार्य अपने हाथ में लिए गए । कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।  रोटरी  सतेन्द्र सिंह सिद्भू 40 आरबी , सुरेश मित्तल ( हैप्पी )  देवेंद्र सिंह बिट्टू  ,दीपक न्यौल , दीपक जैन , अजय गर्ग , सुशील जिंदल , हंसराज , मनीष बिश्नोई , तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु , व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कालड़ा , पूर्व अध्यक्ष बहादर चंद नारंग, संरक्षक पुरुषोत्तम जिंदल , पालिका अध्यक्ष पति फूलचंद मिगलानी , वरिष्ठ व्यापारी भोजराज जेन , एसपीएन कॉलेज के प्रबंधक मनीष परनामी , करतार सिंह मक्कड़ , इकबाल सिंह भंडाल ,  सुशील जैन , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र अरोड़ा ,प्रचार्य नीलम त्रिपाठी , व्यापार मंडल अध्यक्ष खुशवंत सिंह संधू   दीनानाथ बलाना, रामदास बिलंदी ,कश्मीरी सिंगला ,भूषण गर्ग, प्रेम नारंग ,परषोत्तम  सिंगला , सुरेंद्र जैन , बीसीएमओ डॉ मुकेश मित्तल ,  चिरंजी कालड़ा ,विजय मित्तल ,पार्षद राजकरण गिल , मदनलाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के पदाधिकारी सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे । मंच का संचालन रोटरी दर्शन सिंह द्वारा किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!