Dark Mode
विधायक ने गण्डाला में बोरिंग निर्माण का शुभारम्भ करवाया

विधायक ने गण्डाला में बोरिंग निर्माण का शुभारम्भ करवाया

बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने उपतहसील गण्डाला में बोंरिंग निर्माण का शुभारम्भ किया और ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य करवाने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार विधायक ने लगभग एक साल पहले ग्रामीणों की मांग पर उपतहसील गण्डाला की इंदिरा कॉलोनी में बोंरिंग निर्माण करवाने की घोषणा कर रखी थी। लेकिन बोरिंग का स्थान चिन्हित नहीं होने की वजह से बोरिंग निर्माण का काम रूका हुआ था। अब बोरिंग का स्थान चिन्हित होने पर विधायक बलजीत यादव ने बुधवार को पंडित सीताराम पुजारी के नेतृत्व में विधिविधान से भूमि पूजन करवाकर बोरिंग निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से कॉलोनीे में ही पॉच रास्तों पर टाईल्स बिछवाने की मांग रखी। जिसको स्वीकार करते हुए जल्दी ही रास्ता निर्माण करवाने की घोषणा की और कहा कि उपतहसील गण्डाला के लिए तो मैं जान भी दे सकता हॅॅू, रास्ते निर्माण करवाना तो छोटा सा काम है। इससे पूर्व गॉव में पहूॅचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका फूलमाला व शाफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक सहित बहरोड़ पंचायत समिति उपप्रधान गजराज यादव, होलदार दायानन्द धानक, राकेश यादव, विनोद शास्त्री, रामनिवास सोदागर, जगदीश बाबूजी, कबूल सिंह, सम्पत ठेकेदार, जितेन्द्र जागेदार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!