विधायक ने करवाये विकास कार्यो के उद्घाटन
बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव गुंति, खेड़की, मुंडियाखेड़ा, खरखड़ा, कृष्ण नगर गादोज, ढीढोंर एवं तसिंग सड़क, श्मशान घाट की चार दिवारी का निर्माण कार्य, सरकारी स्कूल में कमरे का निर्माण, पेयजल बोरिंग एवं अनेक विकास कार्यों का गांव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से उद्घाटन करवाया। विधायक बलजीत यादव ने गांव की चौपाल पर समस्त गांव में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बहरोड़ पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र यादव, बहरोड विकास अधिकारी अनीता यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता शालिनी यादव, बहरोड तहसीलदार आदिती, सिरोलिया, बिजली विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।