Dark Mode
विधायक ने 50 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

विधायक ने 50 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

बहरोड़। विधायक बलजीत यादव ने विधानसभा क्षेत्र के गांव खोहर में दो सीसी सड़क निर्माण, पानी का बोरवेल, शौचालय निर्माण, सरकारी विद्यालय में मंच, खेल मैदान में विकास कार्य का गांव के टॉपर छात्र छात्राओं से फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया। इस अवसर पर विधायक यादव का ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़े बजाकर 51 किलोग्राम की माला पहना कर व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक यादव ने गांव के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को माला पहनाकर पुष्प गुच्छ दिया। साथ ही विधायक ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं के माता-पिता को माला पहनाकर सम्मान किया। गांव के युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकली। विधायक ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त विधानसभा में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास के कार्यों में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र को प्रथम नंबर पर रखेंगे। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अच्छी मेहनत कर पढ़ाई कर अपने माता पिता एवं  दादा दादी एवं गांव समाज व देश का नाम रोशन करें। सभी युवाओं को कहा कि नशे की आदत से दूर रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता की बुजुर्ग दादा-दादी की सेवा करें। इस अवसर पर नगर पालिका उपचेयरमैन विक्रम यादव, छत्रपाल गुप्ता, रोहिताश यादव, हवा सिंह गुर्जर, महिपाल पहलवान, रतन सिंह, महेन्द्र ढींढ़ोर, राजपाल, वीरेन्द्र यादव एवं गांव के सरपंच पूर्व सरपंच एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!