विधायक जैन ने की कर्मा संस्थान के सामाजिक कार्यों की सराहना
बाड़मेर l कर्मा संस्थान के सदस्यों ने शनिवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन से मुलाकात कर संस्थान की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क बैंक प्रशिक्षण एवं रोजगार तथा अन्य सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया l इस पर विधायक जैन ने संस्थान के कार्यों की सराहना की l इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कर्मा संस्थान के सचिव फिरोज सोनलिया का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी l उन्होंने सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की जरूरत जताई l इस अवसर पर कर्मा संस्थान के निसार रानी गांव , दीपक जैलिया,संतोष पन्नू, पवन चौहान, राकेश दोलिया, वीरम परमार तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।