Dark Mode
विधायक जैन ने ओसवाल गौशाला का अवलोकन किया ओर सराहना की

विधायक जैन ने ओसवाल गौशाला का अवलोकन किया ओर सराहना की

फलोदी. बाड़मेर विधायक एवं राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने शनिवार को श्री ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल का अवलोकन किया। गौशाला के अध्यक्ष रविन्द्र जैन में बताया कि विधायक जैन के साथ बाड़मेर नगर निगम चेयरमैन दीपक माली, प्रधान गिरधर सोडा एवं पार्षद मनोज जैन आदि मौजूद रहे, सभी ने पिंजरापोल में गौ पूजन व गौ सेवा की। उन्होंने पूरी गौशाला का भ्रमण करते हुए गौशाला में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। जैन ने राजस्थान सरकार द्वारा गायों की सेवा व नंदी शाला खोलने , अनुदान देने संबंधी कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की । उन्होंने बताया मुख्यमंत्री गौ माता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर पिंजरापोल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सराफ, सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष प्रफुल बुरढ ,सह कोषाध्यक्ष मुकेश कोठारी ,सह सचिव विकास जैन, अर्जुन गोलछा ,विमल कानूगा, हुकमचंद पींचा, राकेश गोलछा, डॉ भागीरथ सोनी, देवेंद्र वेद, राजेश लुकड़ ,नीलम पारख, विकास पिंचा, महावीर भंसाली ,चेतन बरडिया, नितेश नाहटा आदि सदस्य उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने आगुंतकों का स्वागत कर मोमेंटो भेंट किया । पिंजरापोल कार्य की जानकारी दी गई। राजस्थान गौ सेवा आयोग अध्यक्ष से फलोदी में स्थित पशु चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की गई। जिससे घायल पशुओं की समुचित इलाज की व्यवस्था हो सके साथ ही श्री ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल में पशु एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया । जैन ने विश्वास दिलाया कि इस मांग पर शीघ्र ही उचित कदम उठाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!