Dark Mode
विधायक करण सिंह राठौड़ का जन्मदिन आदिवासियों के बीच मनाया

विधायक करण सिंह राठौड़ का जन्मदिन आदिवासियों के बीच मनाया

छीपाबड़ौद- हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कुंभाखेड़ी गाँव में पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ का जन्मदिन आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भील, बंजारा समाज के लोग शामिल हुए। कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अरबाज खान ने बताया कि आदिवासी भील, बंजारा समाज के लोगों के बीच में जाकर पूर्व विधायक ने जन्मदिन मनाकर समाज का गौरव बढ़ाया। आदिवासी समुदाय के लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमानन्द मीणा, बाबू लाल टाटू, शोभाग मल, नरेंद्र गुजर्र, महफूज अली, साबू भाई, मुरलीधर खंडेलवाल, रामकरण मालव, अरबाज खान, केदारलाल नागर, हुक्म लोधा,हरिशंकर भील, साबिर खान, राजेश भार्गव, राजेंद्र शर्मा, रामकल्याण रेगर, सद्दीक भाई, उमर मिया, जाकिर खान ,नैंना कलमोदिया, शकील खान, ललित मीणा, मनोज मीणा, रतनलाल भील, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!