Dark Mode
विधायक कृपलानी ने किया पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर परिसर का लोकार्पण

विधायक कृपलानी ने किया पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर परिसर का लोकार्पण

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी समिति में कृषि जींस विक्रय के लिए निर्मित सेल्फ सर्पोटिंग मेटल रुफिंग डॉम (पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर परिसर) का लोकार्पण पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य अतिथि में फीता काटकर हुआ।
बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान बगदी राम धाकड़, उप प्रधान जगदीश आंजना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, क्रेता व्यापार संघ नानालाल भूतड़ा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरम्भ में उपखण्ड अधिकारी एवं कृषि उपज मंडी प्रशासक विकास पंचौली, पंचायत समिति सचिव संतोष कुमार मोदी, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी व्यापारियों ने मुख्य अतिथि एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी को गुलदस्ता भेंट कर एवं उपरना ओढाकर स्वागत किया। ततपश्चात विधायक कृपलानी ने फीता काटकर एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर डोम का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है, जिसका प्रतिफल राज्य की जनता को आने वाले कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। कृपलानी ने कहा कि इसकी झलक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी सौगतें दी है, जिन पर शीघ्र ही क्रियान्वयन शुरू हो कर धरातल पर नजर आएगी।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुधा सोनी, नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री आशीष टांक, पार्षद जगदीश माली, पूर्व नगर महामंत्री पारस विरवाल, लक्ष्मी कोठारी, पूर्व सरपंच कमलेश चावत, अनुराग अग्रवाल, ओमनाथ, अशोक मालवीय, कृषि उपज मंडी के अभिषेक वडारा, अंकित विरानी, निलेश सहलोत, कमलेश दूगड़, हिमांशु मारू, रौनक धूत, मनोज मेहता, अमित अग्रवाल, मनोज राजोरा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडी व्यापारी, नगरवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!