Dark Mode
विधायक कुमावत ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी सैनी से मुलाकात की

विधायक कुमावत ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी सैनी से मुलाकात की

 

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न मांगो के बारे में मांग की |

 

सुमेरपुर। रविवार को विधायक जोराराम कुमावत ने  2 दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी देवाराम सैनी से मिलकर विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की |

विधानसभा की महत्वपूर्ण मांगो में से सुमेरपुर को जिला बनाने की मांग पर विधायक कुमावत ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने जितने भी जिले बनाये है,उन मापदंडो में सुमेरपुर शहर हर मापदंड में खरा उतरता है और सुमेरपुर को जिला बनने की सारी योग्यता रखता है | उन्होंने मुलाकात में स्पष्ट करते हुए बताया कि सुमेरपुर शहर में शिक्षा, चिकित्सा,पर्यटन, ऑटोमोबाइल्स, कृषि मंडी,व्यापार,सरकारी कार्यालय, खेल और अन्य सारी सुविधाए उपलब्ध है,जिसके आधार पर सुमेरपुर को जिला बनाया जा सकता है | क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से आ रही इस मांग को विधायक कुमावत ने अपने पत्र में विशेष रुप से रखा गया |                                                     

इसी के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत कराने,ढोला व गुन्दोज को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र  में क्रमोन्नत कराने, बसंत व दुजाना को उप स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कराने, बांगड़ी, केरला, काणदरा , अणगौर , पोईना , फतापुरा ,रामनगर पादरली तुर्कान, सेदरिया में नये स्वास्थ्य केन्द्र व ANM की पोस्ट स्वीकृती कराने  और सुमेरपुर तखतगढ़ सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर्स के रिक्त पद भरवाने की मांग की |

साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र के केरला, पिचावा, राजपुरा, नवागुडा, चांगवा, धनापुरा, पेणावा, ऐन्दलावास, सापुनी, कानपुरा, बाला, वेनपुरा, पडासला कला, बालिका खिवान्दी , बालिका बांकली, संजयनगर, सुमेरपुर भेरूचौक वि. नं 1 सुमेरपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करवाने की मांग की | साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में विज्ञान, गणित, वाणिज्य , कला ,जीव विज्ञान विषय खुलवाने और विद्यालयों में रिक्त पद भरवाने की मांग की |

सडको की मांग पर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 200 किमी पूर्ण क्षतिग्रस्त सडको के नवीनीकरण करवाने की मांग की |

पेयजल के सम्बन्ध में बढती विकटताओ को देखते हुए सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंप और ट्यूबवेल स्वीकृति करवाने की मांग की और जल जीवन मिशन के कार्यो को जल्द ही पूर्ण करवाने की मांग की |

इसके साथ ही वर्तमान में खरीफ फसल में अकाल से खराव हुई फसलो व रबी फसल में असमय बरसात से खराब हुई फसलो को बीमा क्लेम व मुआवजा शीघ्र दिलवाने की मांग की |

विधानसभा क्षेत्र की इन महत्वपूर्ण मांगो पर विधायक कुमावत ने मुख्यमंत्री गहलोत के विशेषाधिकारी को अवगत करवाकर इन मांगो के समाधान की मांग की, जिस पर उन्होंने विधायक कुमावत को आश्वासन दिलवाया कि जल्द ही वे इन मांगो को मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत करवाकर समाधान करने का प्रयास करेंगे | 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!