विधायक लांबा ने केसरपुरा, मकरेडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ाया उत्साह
मांगलियावास। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत केसरपुरा रथ पहुंचने पर केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत की अगवाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया। कैंप में मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने भाग लेकर समस्याएं सुनी तथा ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में विशिष्ट अतिथि दिनेश नायक प्रधान पीसांगन जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से केंद्र सरकार की जल कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से बताई गई। शिविर में सभी 17 विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी ग्रामीणों को दी। कैंप में केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह रावत, युवा नेता गोपाल गुर्जर, मांगलियावास मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह ,पीसांगन विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, पीसांगन तहसीलदार रामकिशोर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी पीसांगन घनश्याम मोयल, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र मालाकार, शंकरलाल धर्मावत ,सीआर प्रदीप सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र गंगवाल, ओम सिंह, वीजेंद्र सिंह, मुकेश पुरी, गिरदावर हरिपाल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता आशा, ग्राम विकास अधिकारी अशोक पूनिया, पीएचडी एयन सुनील कुमार, ग्रामवासी बिरम सिंह भागचंद सिंह ,महेंद्र सिंह ,ललित सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,गोवर्धन सिंह ,बाबू सिंह ,गुमान सिंह ,लाडू सिंह, नाथू भारती पूनम सिंह बलराम गोपाल सिंह ज्ञानी सिंह सीताराम आदि मौजूद थे। इसी प्रकार मकरेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सरपंच हनुमान वैष्णव सहित ग्रामीणों ने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का माला और साफा पहनकर स्वागत किया। शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं का विस्तार से ग्रामीणों को जानकारियां दी गई और पंचायत राज विभाग के 17 विभागों द्वारा आम जन को राहत पहुंचाई गई। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र नवनिर्वाचित विधायक रामस्वरूप लांबा के मकरेड़ा गांव में पहली बार पहुंचने पर भी भव्य स्वागत किया गया उनके साथ उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने माला और साफा के साथ स्वागत किया।
सराधनाऔर तबीजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत-
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी बाबत पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत सराधना और तबीजी पर पहुंचा रथ का स्वागत पंचायत समिति प्रधान श्रीमती सीमा रावत तबीजी सरपंच राजेंद्र गेना एवं प्रधानमंत्री के प्रशंसको द्वारा किया गया। उपखंड अधिकारी अजमेर शिवाक्षी खांडल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला समन्वयक श्री नरेंद्र सिंह रावत, विकास अधिकारी श्री शिवदान सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों ने भाग लेकर इनको मिले लाभ की कहानी स्वयं के जुबान में स्वयं व्यक्त की है।इस आयोजन के दौरान उज्ज्वला योजना अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन जारी किए गए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 189 व्यक्तियों के टीवी टेस्ट किए गए, आयुष्मान भारत के 25 व्यक्तियों व प्राकृतिक खेती के एक , प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड के पांच लाभार्थीयो को रूबरू करवाया गया।स्वस्थ भारत मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि विविध योजनाओं की जानकारी दी गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा तबीजी में अतिरिक्त विकास अधिकारी रामनिवास जी,पंचायत प्रसार अधिकारी मुकेश काकानी ,जमील अहमद, श्याम सुन्दर चचावा, अनूप शर्मा, प्रधानाचार्य जसवंत सिंह, शोभा जालोटिया, व्याख्याता अमीन खान, गिरदावर प्रताप सिंह, पटवारी दीपक चौधरी, कृषि विभाग के पी एन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनीषा शर्मा, कनिष्ठ सहायक इमरान खान, उप सरपंच शोभाग गेना,वार्ड पंच चंदू माली ,किशोर माली,लक्छ्मण माली, राजेश गेना, प्रवीण गेना,राजी देवी,सुमन वैष्णव, रेखा कंवर , गुड्डी राव,अनिल गेना,लोकेश बामनिया मौजूद थे। इसी प्रकार सराधना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर यात्रा के पहुंचने पर सरपंच हरिकिशन जाट सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। शिविर में राज्य सरकार के 17 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे सभी ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए काम किया।