विधायक मेघवाल ने किया आई केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ
बीदासर। कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्तिथ गणपति प्लाजा में गुरुकृपा आई केयर हॉस्पिटल का रविवार को विधायक मनोज मेघवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक मेघवाल का अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन काजी, पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बशीर खोखर, डॉ. परमानन्द मिश्र, धर्मदीप पटेल, केके नारनोलिया, आशीष शिशोदिया, जिनेश गहलोत, वसीम खोखर, अकरम पठान आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कस्बे में आंखों का अस्पताल खुलने से बीदासर व आस पास के गांवों के लोगों को नई सुविधा मिलेगी, और मुझे विश्वास है कि आमजन को अच्छी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, इदरीस गौरी, गोपाल गुर्जर, उम्मेद अली काजी, बाबुलाल क़िलानिया, यूनुस बिसायती, रतनसिंह राठौड़, इसाक ब्योपारी, यूसुफ साई, मदनलाल गुसाईवाल, शिक्षक सुरेश कुमार ज्यानु, हाजी मोहम्मद मुस्ताक, रामपाल पांडिया, लियाकत कुरैशी, रतनलाल गुसाईवाल, अजमल हुसेन, भागीरथ गुरु, गोविंद सोनी, जतिन लुहार आदि उपस्थित रहे। पंडित दिलीप शर्मा ने पूजा अर्चना कराई।