Dark Mode
लाखों की लागत से बनी सड़क का विधायक मेघवाल ने किया उद्घाटन

लाखों की लागत से बनी सड़क का विधायक मेघवाल ने किया उद्घाटन

 

बीस किलोमीटर की नई सड़को से कस्बे का होगा चौमुखी विकास

बीदासर। कस्बे में सोमवार देर शाम महेंद्र चौरडिया स्टेडियम से खाखीजी चौक तक 43.41 लाख रुपए की लागत से बनी इंटरलोक सड़क का विधायक मनोज मेघवाल ने उद्घाटन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक मेघवाल ने कहा बीदासर कस्बे में 4 करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों का जाल बिछाकर कस्बे का चौमुखी विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के द्वारा बजट घोषणा में नगर पालिका को बीस किलोमीटर की सड़कें देकर विकास कार्यों को गति दी है। इस दौरान विधायक ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने को कहा। पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव ने उद्बोधन में विधायक मेघवाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पालिका नेता प्रतिपक्ष गोपाल गुर्जर, पार्षद युनूस शेख, मकसूद भुट्टा, रूबीना बानो, मनीषा लोहिया, पुलिस उप अधीक्षक प्रहलाद राय, थानाधिकारी जगदीश सिंह, पीडब्ल्यूडी अधिकारी आसाराम बारूपाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, रामपाल पांडिया, नानूराम टीटी, राजेश लोहिया, विनोद पंसारी, सलीम क़िलानिया, हाजी लियाकत अली लुहार, गोविंद सोनी, साबीर व्यापारी, आरिफ साई, हनुमान रैगर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!