Dark Mode
महंगाई राहत शिविर का विधायक मेघवाल ने किया निरीक्षण

महंगाई राहत शिविर का विधायक मेघवाल ने किया निरीक्षण

बीदासर। ग्राम पंचायत घंटियाल बड़ी में गुरुवार को महंगाई राहत व प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सपना है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिसको लेकर महंगाई राहत व प्रशासन गांवो के संग शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर प्रभारी एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर 750 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड दिया गया। शिविर में तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र छींपा, सहायक विकास अधिकारी हंसराज मीणा, कृषि अधिकारी दिनेश कुमावत, ज.अ.अ.नि.स रामजीलाल शर्मा, आरपी गुलाबचंद सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!