बैरासर ग्राम पंचायत में विधायक मेघवाल ने शिविर का किया अवलोकन
बीदासर। ग्राम पंचायत बेरासर में गुरुवार को महंगाई राहत व प्रशासन गांवों के संग शिविर का विधायक मनोज मेघवाल ने अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक मेघवाल ने राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को योजनाओं का मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं व प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने व अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा नाम शुद्धि, खाता एवं पंचायती राज विभाग द्वारा पट्टा वितरण व कृषि विभाग द्वारा कृषको को फार्म पोंड निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति व किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, सरपंच रामीदेवी दुसाद, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र छिम्पा, विकास अधिकारी अभिषेक मीणा, पूर्व देहात ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर बैनीवाल, धर्मेंद्र किलका, पंचायत समिति सदस्य रामूराम दुसाद, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार स्वामी, डॉ. रामेश्वर दुसाद, वन विभाग रामरति मीणा, सहित ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी व कार्मिक आदि उपस्थित रहे।