Dark Mode
विधायक श्री गौड़ ने किया महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में चार कक्षा कक्ष का लोकार्पण

विधायक श्री गौड़ ने किया महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में चार कक्षा कक्ष का लोकार्पण

श्रीगंगानगर। विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने गुरुवार को 32 लाख रुपये की लागत से महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय इंद्रा चौक में 4 कक्षा कक्ष व रसोई घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण करने पर क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक श्री राजकुमार गौड़ का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
 आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक श्री गौड़ ने बताया कि 32 लाख रुपये की लागत से महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय इंद्रा चौक में 4 कक्षा कक्ष व रसोई घर का निमार्ण करवाया गया था जिसका आज लोकार्पण किया गया है। इससे पूर्व भी 3 लाख 10 हजार रुपये की लागत से 10 कंप्यूटर और 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से 2 कक्षा कक्ष बनाये गए हैं।
 श्री गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश भर में निरंतर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गंगानगर में भी अनेकों विकास एवं निर्माण कार्य अभी तक करवाए गए हैं और विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं।
 श्री गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की कक्षाएं, एग्रीकल्चर कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज में भी कक्षाएं शुरू हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है, उससे आने वाले समय में गंगानगर एजुकेशन हब बनेगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए श्री गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत बहुत ही दयालु हैं, इसलिए जन हितेषी योजनाओं को प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है।
 विद्यालय में कक्षा कक्ष व रसोई घर का लोकार्पण करने पर आमजन द्वारा विधायक श्री गौड़ का बड़ी फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
 इस अवसर पर अरविंदर सिंह, दिनेश कुमार, पार्षद बाबू लाल निर्वाण, बलजीत बेदी, रमेश शर्मा, कश्मीरी इंदौरा, सुरेश नागर, प्रेम भाटिया, आकाश दीप सोनी, रोशन चौहान, तरुण गुप्ता, अरविंद जोशी, तेजप्रताप यादव, बलवंत चौधरी, अमित खन्ना, मुकेश मलहोत्रा, राजेंद्र वर्मा, किशोरी मेघवाल, राजू सैन, विष्णु मेघवाल, रवि नागपाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!