राहत शिविर में विधायक पंडित अनिल शर्मा ने गारंटी कार्ड वितरण किए
रतनगढ़ । तहसील के ग्राम भानूदा मैं आयोजित राहत बचत शिविर में विधायक पंडित अनिल भंवरलाल शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आमजन को राहत पहुंचाने हेतु राहत शिविर आयोजित किए हैं। इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं देश में पहली बार राजस्थान सरकार ऐसी सरकार है जो आमजन को 25 लाख तक का इलाज फ्री में दे रही है व प्रत्येक परिवार को 100 यूनिट बिजली फ्री देकर के राहत प्रदान कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने गारंटी कार्ड भी वितरण किए । शिविर में प्रधान प्रतिनिधि ईन्द्राज खिचड़, सरपंच फ़ोरम अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली, कांग्रेस नेता कल्याणसिंह शेखावत, तहसीलदार बजरंगलाल , गुलाराम चोहान सरपंच सहित गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित थे।