Dark Mode
विधायक प्रजापत ने राजकीय यूनानी जिला अस्पताल व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बालोतरा का लोकार्पण किया

विधायक प्रजापत ने राजकीय यूनानी जिला अस्पताल व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बालोतरा का लोकार्पण किया

बालोतरा। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने मंगलवार को बालोतरा में आयोजित राजकीय यूनानी जिला अस्पताल व राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बालोतरा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान उपस्थित शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जो मांगा वो दिया है। बालोतरा को जिला बनाने की मांग को भी पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में बालोतरा में यूनानी जिला अस्पताल व होम्योपैथिक चिकित्सालय की घोषणा की थी। जनता को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ सुविधाएँ उपलब्ध हो उसके लिए हमने प्राथमिकता से कार्य किया है और आगे भी जन हित के कार्यों के लिए प्रयास करते रहेंगे। उसके बाद विधायक प्रजापत ने कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डोली राजगुरा, अराबा चौहान, अराबा दुदावतान में आयोजित विधायक मद से निर्मित कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर पट्टिका का अनावरण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन, नगर अध्यक्ष श्रवण सुंदेशा, पूर्व सभापति रतन खत्री, प्रतिपक्ष नेता महबूब खान सिंधी, शंकर लाल सलुंदिया, जीतमल सुथार, रामेश्वर प्रजापत, नासिर चड़वा, दुर्गा देवी मेघवाल, मांगीलाल सांखला, रफीक भाई, सलीम खिलेरी, असलम खान, लाला राम माली, सतीश खिवसरा, सफी मोयला, डॉ शकूरुल्लाह यूनानी हॉस्पिटल प्रभारी,होम्योपैथी हॉस्पिटल प्रभारी डा श्रवण कोडेला व कल्याणपुर में ब्लॉक अध्यक्ष विरम सिंह थोब, तीलाराम गोदारा, नारायण सिंह, मूल सिंह, ओमप्रकाश सुथार, हेमाराम मेघवाल, मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!