विधायक पूसाराम गोदारा ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा
रतनगढ़। विधायक पूसाराम गोदारा ने आज शनिवार को लोहा, खोतड़ी, बुधवाली, रूखासर, राजियासर चक, राजियासर मीठा, राजियासर खारा, ढाणी रणवा, इकलिया तलाई ढाणी गांवों में धन्यवाद यात्रा की।
गांवों में विधायक पूसाराम गोदारा को घोड़ी व ट्रैक्टर पर बैठाकर डीजे व बैंड-बाजों से स्वागत किया गया बुधवाली में केलों से तोला गया तथा राजियासर मीठा में विधायक गोदारा व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल को गुड़ व लड्डुओं से तोला गया। गोदारा के साथ सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल व कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। गोदारा ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं से जो वादा किया था उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनकर कार्य करेंगे।
गोदारा के साथ चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र राज खीचड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र इंदौरिया, सुजानगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दीवान सिंह भानीसरिया, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पण्डित महेश चंद्र पुरोहित, जिला परिषद सदस्य पप्पु कादिया,जिला महामंत्री सुरेंद्र हुड्डा, पंचायत समिति सदस्य राजेश रूलानिया, रतनलाल मेघवाल, मंडल अध्यक्ष पीथाराम, फकीरचंद दानोदिया, दिलीप बिस्सू, मांगीलाल खीचड़ , सरपंच धनाराम, सरपंच पायल कंवर केसर सिंह सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता गण साथ में थे।