Dark Mode
विधायक राजपुरोहित ने किया पक्षी घर का लोकार्पण

विधायक राजपुरोहित ने किया पक्षी घर का लोकार्पण

आहोर.  अंतर्गत भाद्राजून के निकट श्री कृष्णा गौशाला में भामाशाहों द्वारा निर्मित पक्षी घर का वैदिक मंत्रो उच्चारण एवम् पूर्ण विधि विधान के साथ पक्षी घर का गुरू पूर्णिमा के दिन संत सानिध्य महन्त संतोषभारती महाराज एवम् मुख्य अतिथि विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया, इस दौरान विधायक राजपुरोहित ने भामाशाह परिवार पलासिया खुर्द निवासी स्वर्गीय कपूरसिंह वगतावरसिंह राजपुरोहित की स्मृति में धर्मपत्नी सुकी देवी पुत्र प्रकाशसिंह पौत्र भवानीसिंह का एवम भामाशाह बावड़ी निवासी पूर्व सरपंच सुखी देवी धर्मपत्नि गणेशाराम घांची सुपुत्र हड़मानाराम, सोहनलाल, रमेश कुमार, जेठाराम सुपोत्र ओमप्रकाश, गजेंद्र, किशोर, ललित, ध्रुव, हैप्पी सहित सभी सयुक्त भामाशाह परिवार का इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद एवम् सराहना की, इस शुभ अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने सुभद्रा माता मन्दिर के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष समुंद्रसिंह कोराणा, हड़मानाराम घांची, कैलाश शर्मा, पूर्ण सरपंच शैतानसिंह, युवराज सुथार, भोपाज़ी एवम् उपासक जालमसिंह, विक्रमसिंह सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!