विधायक रूबी कुन्नर का
रतनगढ़ । करणपुर विधायक रूबी कुन्नर का जयपुर से गंगानगर जाते समय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग रामवीर सिंह राईका व पूर्व शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद चाकलान के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव करणपुर में जितने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कुन्नर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है भाजपा की कथनी और करनी में फर्क रहा है। जिससे जनता ऊब गई है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप सिंह भोजासर, पार्षद मुख्तार अहमद खान, वासुदेव बूढ़ाढरा, तेजू प्रजापत, धर्मपाल शर्मा, सूरजभान ढाका, अमर सिंह राईका व जुगराज सामरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।