विधायक सहारण ने किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारम्भ
चूरूः पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत षनिवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत ने की। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया व मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और इसमें मातृ शक्ति का योगदान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए जो ऐतिहासिक कानून बनाया है, इससे देश की महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है। आने वाले समय में इस कानून से महिलाओं के योगदान से राष्ट्र और भी संबल होगा। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए आज गर्व की बात है कि हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति एक महिला है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि देश की महिला आज भाजपा के साथ जुड़कर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। कार्यक्रम के जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने इस योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक करोड़ एनजीओ के माध्यम से दस करोड़ महिलाओं को देशभर में विकसित भारत संकल्प के साथ जोड़ा जायेगा। विशेष रूप से किसान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग महिलाओं को इसमें विशेष रूप से जोड़ा जायेगा ताकि समाज के सभी वर्गाे की महिलाएं देश का विकास करने में अपना योगदान दे सके। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया कॉल सेंटर जैसी गतिविधियों को संचालित किया जाएगा, जिससे कम समय में अधिकतर महिलाओं तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज महिलाएं देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के कल्याण के लिए है क्योंकि जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की महिलाओं को सशक्त बनायेगा। जिससे भारत विकसित भारत की और बढे़गा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष योगिता प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निलम पूनियां, संतोष सैनी, सुमन स्वामी, ज्योति शर्मा, प्रकाश कंवर, इन्द्रा कंवर, सरीता शर्मा, रचना कोठारी, पींकी कंवर, तारा कंवर, प्रेम कंवर, विमला कंवर, सीमा सैनी, सुमन, भगवती, प्रमिला श्योराण, उत्सव कंवर, सरोज शर्मा, सुमन देवी, प्रमोद देवी, पूनम कंवर, प्रज्ञा कंवर, संतोष कंवर, प्रज्ञा गोरसिया, गायत्री गोरसिया, रेणू नायक, मंजू बानो, सुप्यार चारण, सुमन जांगिड़, प्रमिला आसलखेड़ी, प्रमोद देवी, पुष्पा कंवर, मीनाक्षी कंवर, अनिता, इन्द्रा कंवर, सुशील लाटा, अजय तंवर, नोमान खान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।