Dark Mode
विधायक सुभाष पूनियां ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक सुभाष पूनियां ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

सूरजगढ़। बेरला पंचायत के चीमा का बास में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेन्द्र खीचड़ थे अध्यक्षता विधायक सुभाष पूनियां ने की वहीं विशिष्ट अतिथि प्रधान बलवान सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पंस सदस्य ममता देवी, भाजयुमों ग्रामीण अध्यक्ष अमित बिजारणियां रहे। ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बोरवेल, पेयजल टंकी व इंटरलोक सड़क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने पार्टी द्वारा संचालित महाजन सम्पर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों द्वारा रीट परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, सरपंच मणी देवी, रतन सिंह आसलवास, किढ़वाना सरपंच रामचंद्र झांझड़िया, पूर्व सरपंच वीरसिंह खरड़िया, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र जांगिड़, मुकेश शर्मा, शेर सिंह जाखोद, सज्जन बलौदा, पवन मेघवाल, सुबेसिंह खरड़िया, जयपाल सिंह, मुलचंद शर्मा, रमेश शर्मा, धर्मवीर खरड़िया, किशोरी लाल सहित अन्य   ग्रामीण मौजूद रहे। एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!