विधायक सुभाष पूनियां ने किया कालुराम की ढ़ाणी तक बनी सड़क का लोकार्पण
ग्रामीणों ने किया विधायक का नागरिक अभिनंदन
सूरजगढ़. लोटिया पंचायत के कालुराम की ढ़ाणी में विधायक कोटे से बनी सड़क का विधायक सुभाष पूनियां ने लोकार्पण किया। रविवार को विधायक सुभाष पूनियां, पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सेवाराम गुप्ता ने लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह के बाद ग्रामीणों द्वारा लोकप्रिय विधायक सुभाष पूनियां का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढ़ाणी की सार्वजनिक टंकी की मरम्मत व स्कूल भवन के जिर्णोद्धार व ढ़ाणी से लोटिया तक सड़क निर्माण की मांग रखी। प्रधान बलवान सिंह द्वारा सार्वजनिक टंकी की मरम्मत करवाने की घोषणा की वहीं विधायक ने चुनावों के बाद सड़क निर्माण व स्कूल भवन के जिर्णोद्धार का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, पूर्व सरपंच वीरसिंह खरड़िया, पूर्व पंस सदस्य रतन सिंह तंवर, राजेन्द्र यादव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, भाजयुमो ग्रामीण अध्यक्ष अमित बिजारणियां, धींगड़िया सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र जांगिड़, बेरला सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, प्रमोद डैला, सुबे सिंह पंच, हनुमान यादव, सुनिल पालीवाल, केदारमल जोशी, महेंद्र खरड़िया, कृष्ण कुमार, सीताराम, छैलुराम, जगमाल सिंह, ओमप्रकाश कटारिया, विष्णु दत्त शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, प्यारेलाल खरड़िया, विजय यादव, रणजीत मेघवाल सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया ने किया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।