विधायक ने फसल क्रॉप कटिंग प्रयोग का लिया जायजा
जायल। जायल उपखण्ड में गुरुवार को कृषि पर्यवेक्षको ओर बीमा कंपनी प्रतिनिधियो द्वारा फसल क्रॉप कटिंग प्रयोग शुरू किये गये। इस दौरान विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल द्वारा दुगस्ताऊ पटवार हल्का के बोडिन्द खुर्द गांव में कृषि पर्यवेक्षक द्वारा किये जा रहे फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कम बारिश के चलते फसलों को नुकसान हुआ है जिसका फसल क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल खराबे का आकंलन कर किसानो को समय पर उचित मुआवजा राशि दिलवाकर राहत प्रदान की जायेगी।इस दौरान तहसीलदार नीरज कुमारी,कृषि अधिकारी सुशीला, कृषि पर्यवेक्षक राजेन्द्र सहित किसान मौजूद रहे।