विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा
सवाई माधोपुर । सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के रईथा खुर्द, बाडोलास,सांकडा, गंभीरा व सीनोली सहित कई गांवों में पहुंचकर आमजन के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। अबरार ने सुबह राउप्रावि रईथा खुर्द में नवनिर्मित चार दिवारी का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गांव में पाइप लाइन से चैंबर बनाकर पानी निकासी कार्य का शिलान्यास व चकेरी से रईथा खुर्द सडक का लोकार्पण किया। इसी प्रकार बाडोलास में सामुदायिक भवन का लाेकार्पण, सांकडा में मलारना स्टेशन से सांकडा सीमा तक सडक का लोकार्पण, गंभीरा में नहर के नाले से रामसिंह मीना मैनेजर के मकान तक सीसी सडक का लोकार्पण, पुराने पंचायत भवन से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र तक सीसी सडक का लोकार्पण, सीनोली गांव में कैंप निरीक्षण, नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, गांव में मुख्य सडक से जयराम के मकान की ओर सीसी सडक का निर्माण का शिलान्यास, विधायक कोष से बनवाई गई आधुनिक प्याऊ का लोकार्पण, राप्रावि सीनोली में खेल मैदान का समतलीकरण व मिट्टी भराई कार्य का लोकार्पण, हर घर पेयजल सप्लाई जेजेएम योजना का लोकार्पण, नगर परिषद वार्ड नंबर 46 में सीसी सडक का लोकार्पण, आलनपुर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, नव क्रमोन्नत स्कूल का उद्घाटन किया। क्षेत्र के दौरे के दौरान अबरार के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।