Dark Mode
विधायक का व्यापार मंडल द्वारा स्वागत

विधायक का व्यापार मंडल द्वारा स्वागत

गजसिंहपुर से मेरा विशेष लगाव रहा है: कुन्नर 

 
गजसिंहपुर .  इस कस्बे से मेरा गहरा संबध रहा है। मैंने यहां काम किया है। मुझे हर पल कस्बे के विकास की चिंता रहती है। यह बात पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने यहां व्यापार मंडल की तरफ  गजसिंहपुर को तहसील स्वीकृत करवाने पर  आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा की इसी मांग को लेकर वे 1998 में गजसिंहपुर को तहसील बनाने के लिए प्रयासरत थे। अंतत: जनता की आवाज माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुनी और गजसिंहपुर को तहसील का दर्जा देने की घोषणा कर दी। जो एक सराहनीय कदम है। गुरमीत सिंह कुन्नर ने कहा कि गजसिंहपुर में चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, तहसील, सड़कें व सफाई व्यवस्था को लेकर वे हमेशा प्रयासरत रहे हैं। अगर किसी भी नागरिक को दिक्कत आती है तो वे बेहिचक उन तक बात पहुंचाए वे समस्या निदान के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। 
गौर तलब है की कस्बे को तहसील स्वीकृत करवाने पर पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का व्यापार मंडल प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर शानदार स्वागत किया गया।
 
गजसिंहपुर को तहसील का दर्जा दिलवाने पर व्यापार मंडल की तरफ से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
करीब चार बजे विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर व्यापार मंडल पहुंचे। वहां पहुंचने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हुंदल, गुरदयाल सिंह हुंदल  भूपेंद्र प्रकाश शर्मा, शंकर पेड़ीवाल सहित व्यापारियों द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। आयोजित सभा को बलराज सिंह गिल, डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।किरयाना यूनियन, धानक समाज के प्रतिनिधि कश्मीरी लाल, कपड़ा यूनियन, एसबीआई, क्रय विक्रय सहकारी समिति, विधुत निगम, प्रतिनिधियों ने विधायक को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!