Dark Mode
मेघालय CM ऑफिस पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

मेघालय CM ऑफिस पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

तुरा. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के तुरा में बने ऑफिस पर भीड़ ने सोमवार शाम को हमला कर दिया। CM संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन उनके पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। तुरा शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिस समय हमला हुआ, उस समय संगमा अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बात कर थे। ये संगठन पिछले 14 दिनों से तुरा को विंटर कैपिटल बनाने की मांग करने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं। CM ने इनके प्रतिनिधियों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत करीब पूरी हो गई थी तभी अचानक भीड़ आई और पथराव करने लगी। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ ने CM ऑफिस का गेट तोड़ने की भी कोशिश की।

हमलावर बाहरी लोग हैं: CM संगमा
मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा- ऑफिस पर हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बात कर रहे हैं। उनकी कुछ मांगे हैं। इन संगठनों के प्रतिनिधि भी नहीं जानते कि हमलावर कौन हैं। ये बाहर से आए हुए लोग थे। इनका पता लगाया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!