Dark Mode
केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने तोड़-फोड़ की

केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने तोड़-फोड़ की

इंफाल। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास में भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने भीड़ की आग लगाने की कोशिश बृहस्पतिवार रात नाकाम कर दी और मंत्री के आवास को जलने से बचा लिया। इससे पहले, इंफाल के बीचों-बीच बृहस्पतिवार दोपहर को मणिपुर द्रुत कार्य बल और भीड़ के बीच झड़पें हुई थीं और भीड़ ने दो घरों को आग लगा दी थी। मणिपुर में झड़प और हमलों के मामले इस सप्ताह फिर से सामने आए हैं। मणिपुर में एक महीने पहले मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें हुई थीं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!