इन्दिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजना के मोबाइल मोडल स्कूल से वितरित किये
फलोदी. इन्दिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजनान्तर्गत स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में चल रहे कैम्प में शुक्रवार को 33 लाभार्थियों का पंजीयन कर मोबाइल वितरण किये गये। सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ने बताया कि पंचायत समिति फलोदी के ग्राम पंचायत जोड़ व नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31,32,33,35,38,39 के लाभार्थियों को मोबाइल प्रदान किये गये।इसी प्रकार आज 12/08/23 को ग्राम पंचायत मोहरा व नगर पालिका के वार्ड संख्या 40 के लाभार्थियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा। कैम्प में प्रतिदिन लाभार्थियों की सूची जारी की जा रहीं हैं। उसके अनुसार ही मोबाइल वितरण किये जा रहे हैं। कैम्प में डी ओ आई टी विभाग से देवेंद्र शर्मा ,संजय छीपा ,शंकर लाल ,कम्प्यूटर अनुदेशक अमित पालीवाल ,अंकुश प्रजापत ,वसंत बारूपाल ,जयंत सुथार ,विक्रम सिंह ,माँगी लाल ,कनिष्ठ सहायक दला राम ,गजेन्द्र कुमार ,लाल सिंह यादव ,सरिता कुमारी ,अन्नू मीणा ,सुमन ,अनीता ,सरोज कुमारी आदि द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गयी। विकास अधिकारी नारायण सुथार द्वारा पूरे समय कैम्प में उपस्थित रहकर समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गयी एवम् आवश्यक निर्देश दिये गये।