तलाशी अभियान में दो बंदियों के पास मिले मोबाइल, मचा हडक़ंप
बीकानेर। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश की भजनलाल वाली भाजपा सरकार सक्रिय व एक्शन मोड पर है। बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह में तलाशी अभियान के दौरान दो बंदियों के पास मोबाइल मिले है। इन दोनों बंदियों के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
केन्द्रीय कारागृह के मुख्य प्रहरी राम सिंह ने इस आशय की रिपोर्ट बीछवाल थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि गत 27 दिसम्बर बुधवार को जेल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी तलाशी अभियान के दौरान जेल के बंदी सुभाष खीचड़ पुत्र महेन्द्र सिंह व ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल के पास दो मोबाइल मिले है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बंदियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया है।