Dark Mode
विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में मॉक संसद

विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी में मॉक संसद


सीकर। स्थानीय धोद रोड़ स्थित विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी, सीकर में विद्यार्थियों द्वारा मॉक संसद का आयोजन किया गया। कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने वास्तविक संसदीय कार्य प्रणाली के अनुसार संसद का संचालन करते हुए पक्ष एवं विपक्ष के रूप में देश, प्रदेश व अपने जिले के जन कल्याणकारी विषयों एवं समस्याओं को उजागर किया और सटीक उत्तर देते हुए, समस्याओं के निवारण के लिए उचित सुझाव भी दिये। मॉक संसद के सभापति के रूप में कक्षा 8 के छात्र तेजस्व सांडिल्य ने सदन में शान्ति बनाये रखने के लिए भरसक प्रयत्न किये। सभापति के समझाने से सदन शान्त रहा परन्तु स्थिति ठीक न होने पर एक बार सभा को स्थगित भी किया गया। प्रत्येक प्रश्न पर बहस के बाद प्रधानमंत्री ने संविधान का हवाला देते हुए उचित उत्तर देकर विपक्ष को संतुष्ट किया। सदन में कक्षा 8 के छात्र तेजस्व सांडिल्य ने अध्यक्ष व कक्षा 7 की छात्रा निशी शर्मा ने प्रधानमंत्री (नेता पक्ष) एवं कक्षा 8 छात्रा परिशी लाटा ने नेता विपक्ष की भूमिका निभाई। इस मॉक संसद में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में सिद्धि जोशी, हितेश, अर्पित, फलक, युक्ति, त्रिशा व मनस्वी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था निदेशक मंजू लाटा, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे, सीईओ अनुराधा पाण्डे व डायरेक्टर एकेडमिक योगेश कुलश्रेष्ठ ने सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!