भूगोल संकाय द्वारा मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
ब्यावर। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी. जी. महाविद्यालय, ब्यावर के भूगोल परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को भूगोल संकाय द्वारा मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भूगोल विषय की 30 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आर.सी.लोढ़ा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तिव एवं रचनात्मकता में आमूलचूल सुधार होता है। महाविद्यालय की अकादमिक प्रभारी डॉ. नीलम लोढ़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं ने आकर्षक मॉडल एवं सुंदर पोस्टर से धरती के संरक्षण का बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने छात्राओं की लगन व मेहनत की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। भूगोल परिषद के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक गिरीश बैरवा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन से मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा। इस आयोजन में सहायक आचार्य अनूप आर्य, राजकुमारी कुमावत एवं कमल किशोर को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री विधि शर्मा, द्वितीय स्थान सुश्री मुस्कान राठौड़ और तृतीय स्थान सुश्री दीक्षिता सोलीवाल ने हासिल किया वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री मनहर कौर व रितु चौहान, द्वितीय स्थान सुश्री नंदनी नाथ एवं तृतीय स्थान सुश्री शिल्पी साहू ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका सहायक आचार्य सुनीता कुमारी, पंकज शर्मा एवं सुरेन्द्र सिंह द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।