मॉडल स्कूल बाप का मॉडल करेगा जिले का प्रतिनिधित्व
बाप। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मंडोर में आयोजित जिला स्तरीय सोशल साइंस फेयर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में मॉडल स्कूल बाप ने बाजी मारी। इस बार क्लस्टर लेवल की सामाजिक विज्ञान की एग्जिबिशन में वर्किंग मॉडल प्रदर्शन एव वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रधानाचार्य राजीव कुमावत ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा गरिमा व मानवी भट्ठड़ द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर बनाया गया मॉडल सम्पूर्ण जोधपुर जिले में प्रथम स्थान पर रहा। साथ ही विद्यालय की छात्रा चित्ररेखा एव निहारिका सोनी ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। मॉडल विद्यालय बाप की छात्राओं द्वारा बनाया गया मॉडल 11 अगस्त को बिलाड़ा (जोधपुर) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सोशल साइंस फेयर में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। समस्त विद्यालय स्टाफ ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।