ब्लॉक लेवल पर मॉडल स्कूल ने फहराया परचम
बालोतरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अलग-अलग खेलों में मॉडल विद्यालय पचपदरा के छात्र छात्राओं ने परचम लहराया| टीम प्रभारी स्टेट अवार्डी शिक्षक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में चल रही विधिक सेवा प्राधिकरण ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 45 टीमों के 375 बच्चों ने भाग लिया जिसमें शतरंज प्रतियोगिता में मॉडल विद्यालय पचपदरा के रमन चौधरी ने प्रथम स्थान, गुंजन ने तृतीय स्थान व छात्रा वर्ग में कृतिका ने प्रथम स्थान, लक्षिता ने द्वितीय स्थान, शिवानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया| बैडमिंटन टीम इवेंट में छात्र व छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल पचपदरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| वहीं एकल बैडमिंटन में अर्जुन सुथार ने प्रथम स्थान व छात्रा वर्ग में भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग दोनों ही टीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया| कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | वही एथेलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में प्रतिक्षा ने द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में शान्ति ने द्वितीय स्थान , पलक ने चतुर्थ स्थान व 400 मीटर दौड में तमन्ना ने द्वितीय स्थान व परमेश्वरी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया| अन्य टीम प्रभारी पुनमाराम विश्नोई व मोनिका खारवाल ने छात्रों का होसला बढाया प्रजापति ने बताया कि जीते हुए सभी छात्र जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगे|