Dark Mode
मॉडल स्कूल फलोदी का बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

मॉडल स्कूल फलोदी का बेहतर रहा परीक्षा परिणाम

 
फलोदी  .   स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल,फलोदी के प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि  सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमें विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा।
विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा रजत कंवर पुत्री खुशाल सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। साथ ही विद्यालय की जया पंचारिया पुत्री मनोज पंचारिया व ज्ञानवती पुत्री भंवरलाल दोनो 83.4℅ अंक प्राप्त करके कक्षा 12th में टॉपर रही।
कक्षा 10th में द्वितीय स्थान निकिता पालीवाल 88.6%, तृतीय स्थान अनंत चौहान 87.8% अंक प्राप्त किये जबकि कक्षा 12th हेतु नारायण जोशी ने द्वितीय स्थान 82.8% जबकि गगन कन्नौजिया 81.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टॉफ व्याख्याता संदीप कुमार,अवतार सिंह,कमलेश चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा,पेमाराम बिश्नोई,वासुदेव गर्ग,पोलाराम,स्वर्ण सिंह,सुरेन्द्र सिंह ,शैतान सिंह,महावीर कुमावत,अमिला चौधरी,गोपीलाल माली,महिराम, सोमाराम,मनीष थोरी,सुखराम कुमावत,महिपाल सिंह,भावना व्यास व सुरजीत सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित रहे व विद्यार्थियों को मिठाई खिला कर उत्साहवर्धन किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!