किसानों की हितैषी मोदी सरकार- पालीवाल
राजसमन्द. कुंडिया प्रवास के दौरान किसानों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता गणेश पालीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये किसानो के खाते मे डालने से देश भर के किसानों को काफी राहत मिली है । इस मौके पर पालीवाल ने कहा कि मोदी जी आने के बाद देश शक्ति शाली हुआ है और अनेक जन कल्याणकारी योजना चलायी जिससे देश के हर गरीब व्यक्ति को कुछ ना कुछ फायदा जरूर मिला है । किसानों ने मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर पूरण सिंह रतन जाट माधु लाल जाट जगदीश गिरी प्रेम पूरी बाबू पूरी महेंद्र गिरी श्याम गिरी किशन कीर प्रहलाद सोनी कैलाश नाथ मुकेश गिरी राकेश पूरी पवन पूरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।