Dark Mode
मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के हित में काम किया है: बांठिया

मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के हित में काम किया है: बांठिया

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने केन्द्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक 2023 संसद में पेश करने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया। उन्होंने ने बताया कि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया।बांठिया ने कहा कि देश की नारी शक्ति के लिए यह बिल बहुत प्रगतिशील साबित होगा।नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद लोकसभा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित पुते मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का इतिहास में अमृत्व को प्राप्त करेगा।आज के दिन महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस बिल के पास होने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी।उन्होंने ने पुराने संसद भवन का नाम सविधान भवन करने पर भी खुशी जाहिर की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!