मोदी जी की मन की बात मात्र आत्मश्लाधा
अजमेर . महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती ने मोदी जी के मन की बात को मात्र आत्म शलाधा बताया है "
डॉ बाहेती ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि मोदी जी ने खुद की प्रशंसा खुद कर खुद की पीठ थपथपाई है जो कि चिन्तनीय है!
उन्होंने कहा कि मोदी जी मन की बात प्रसारित करने के लिए केंद्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया है !राजभवन एवं अन्य सरकारी भवनों का दुरुपयोग किया है ! जो लोकतंत्र में कतई उचित नहीं है
उन्होंने कहा कि मोदी जी को मन की बात करने के बजाय जनकल्याण की बात करनी चाहिए ! उन्होंने अपने मन की बात में बेरोजगारी गरीबी महंगाई देश के विकास अर्थव्यवस्था पर कोई भी बात नहीं की यह देश के लिए शर्मनाक है !
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मामराज सेन अजय कृष्ण तेनगौर पार्षद हेमंत जोधा उमेश शर्मा ने मोदी जी के मन की बात को झूठ का पुलन्दा बताया है! उन्होंने कहा कि मोदी जी आम जनता को गुमराह कर रहे हैं!