Dark Mode
मोदी ने गुयाना की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने गुयाना की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां ऐतिहासिक प्रोमेनेड गार्डन में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गांधीजी के शांति और अहिंसा के शाश्वत सिद्धांतों को याद किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जॉर्जटाउन के ऐतिहासिक प्रोमेनेड गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।’’ मोदी ने गुयाना में सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का भी दौरा किया। वह अपनी यात्रा के दौरान यहां आर्य समाज स्मारक भी गए और ‘रामभजन’ में शामिल हुए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!