Dark Mode
मोहनलाल खटनावलिया ने संभाला जिला परिषद सीईओ का पदभार

मोहनलाल खटनावलिया ने संभाला जिला परिषद सीईओ का पदभार

भीलवाड़ा। मोहनलाल खटनावलिया ने गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला। जिला परिषद के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ब्रह्मालाल जाट ने खटनावलिया को चार्ज सौंपा। खटनावलिया का जिला परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व खटनावलिया नागौर में अतिरिक्त जिला कलक्टर का पदभार संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्रभावी रूप से क्रियांवित करने में जिला परिषद की अहम जिम्मेवारी है। ऐसे में पंचायती राज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।---000---जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक 7 अगस्त को भीलवाडा 03 अगस्त। जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 7 अगस्त को दोपहर 12ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!