Dark Mode
दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा मोहर्रम पर्व

दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा मोहर्रम पर्व

 आमेट. स्थानीय दाऊदी  बोहरा समुदाय द्वारा मोहर्रम पर्व परंपरागत रूप से मर्सियाखानी व मातम के साथ मनाया जा रहा है।
  हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय बोहरा समुदाय द्वारा बोहरवाड़ी में स्थित दाऊदी बोहरा समुदाय की जामा मस्जिद में परंपरागत रूप से मरसियाखानी और मातम चल रहा है। साथ ही समुदाय के लोगों द्वारा प्रत्येक दिन सामूहिक भोज और इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मीठे शरबत की सबील लगाई हुई है। प्रतिदिन मोहर्रम के पर्व पर बोहरा समुदाय के आमिल द्वारा तकरीर कर कर्बला के वाकियात बयान किए जा रहे हैं। यौमें आशूरा के रोज पर तमाम बोहरा समुदाय द्वारा शहीदाने करबला इमाम हुसैन व अन्य शहीदों के नाम पर परंपरागत रूप से रस्में अदा की जा रही है। इस अवसर पर बोहरा समुदाय के सभी गणमान्य जन विशेष प्रार्थना में प्रतिदिन लगातार भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आमील साहब उल्लाह मुर्तुजा बोहरा (सूरत), मंसूर अली बोहरा , हकीम बोहरा ,मुशर्रफ बोहरा, जुजर बोहरा,ताहिर अली बोहरा, साहेल बोहरा, शब्बीर बोहरा,नूरुद्दीन बोहरा, मुर्तुजा बोहरा, सहित बोहरा समुदाय के आमिल लगातार शिरकत कर रहे हैं। बोहरा समुदाय के मोहर्रम पर्व का समापन शुक्रवार को होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!