Dark Mode
शांतिनाथ विधान पूजन कर मनाया मोक्ष कल्याणक मदनगंज किशनगढ

शांतिनाथ विधान पूजन कर मनाया मोक्ष कल्याणक मदनगंज किशनगढ

किशनगढ शहर लुहाडियाबास स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे जैनधर्म के 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याण धूमधाम से भक्तिभाव पूर्वक मनाया। मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। जिसका पुणयार्जन आर के परिवार ने प्राप्त किया। शांति विधान मंडल की पूजा की गई। जिसमें मंडल पर 128 अर्घ्य चढाये गये। तत्पश्चात भगवान का मोक्ष कल्याण का लाडू चढ़ाया गया एवं महाआरती की गई। विधान पूजन कमल सेठी व रेखा जांझरी ने संगीत मय करवायी। कार्यक्रम में आर के परिवार से अशोक पाटनी, प्रकाश चंद गंगवाल, इंदरचंद पाटनी, पवन लुहाडिया, पंकज पहाड़िया, लोकेश जांझरी, संजय जांझरी, नरेश बाफना, कमल सेठी, राकेश काला, नरेंद्र लुहाडिया, धर्म चंद पहाड़िया, दिलीप लुहाडिया, विजय काला, ज्ञानचंद पाटनी आदि कई श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। इसी प्रकार सिटी रोड श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याण मनाया। शांतिनाथ भगवान की खडगासन प्रतिमा के महा मस्कअभिषेक एवं शांतिधारा आर के परिवार के अशोक पाटनी ने की। विनय पाठ, नवदेवता पूजा, चौबीस तीर्थंकर, आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद शांतिनाथ भगवान की पूजा की गई। जन्म, तप, केवल ज्ञान के अर्घ्य के पश्चात मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू चढाया गया।

इस अवसर पर आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल, मंत्री विनोद चौधरी, उपमंत्री इंदर चंद पाटनी, प्रकाश चौधरी, रोनक गगंवाल, निर्मल छाबड़ा, कैलाश पहाडिया सहित अनेक श्रावक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!