Dark Mode
मोना शर्मा को मिला ‘बेस्ट यंग वुमन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड

मोना शर्मा को मिला ‘बेस्ट यंग वुमन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड

जयपुर। पीएनजीआई फोरम द्वारा आयोजित थर्ड वुमन अचीवर्स अवार्ड-2023 आयोजित किया गया। इसमें जयपुर की मोना शर्मा को बेस्ट यंग वुमन आइकन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। उन्हें अवार्ड की गोल्ड कैटेगरी में यह सम्मान दिया गया। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली पांच चयनित महिलाओं को ही यह अवार्ड प्रदान किया गया। वसुधा जन विकास संस्थान एनजीओ की डायरेक्टर मोना शर्मा को महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने करने पर राजधानी दिल्ली के होटल सुकोरा में आयोजित भव्य अवॉर्ड शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। वर्तमान में मोना शर्मा दो हजार से अधिक बालिकाओं व महिलाओं के उत्थान, हाइजीन व रोजगार के लिए कार्य कर रही हैं। भाजपा (एमएम) की नेशनल सोशल मीडिया को-इंचार्ज और अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व एडवाइजरी मेंबर मरियम फारूकी, हॉरिजन की डायरेक्टर अल्का कौल और एयर इंडिया के एडवाइजरी एचआर सीईओ अमिता सरन द्वारा मोना शर्मा को यंग लीडर कैटेगरी का यह अवार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अवार्ड के जूरी मेंबर भी उपस्थित थे, जिनमें पीएनजीआई फोरम के चेयरमेन एवं हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड के जनरल मैनेजर रतन अग्रवाल, पीएनजीआई फोरम के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. तबरेज अहमद, वाइस चेयरमैन आर. पी. खटाना, जनरल सेक्रेटरी विनोद के बाफना और हाइटेक एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर आर. पी. खटाना शामिल थे। जूरी मेंबर्स ने अवार्ड के लिए विभिन्न पैमानों व इंटरव्यू के आधार पर प्लेटिनम, गोल्ड व सिल्वर कैटेगरी में अवार्ड के लिए महिलाओं का चयन किया था। यह इस प्रतिष्ठित अवार्ड का तृतीय वर्ष है। पीएनजीआई देश में ऑटो पार्ट्स की जानी-मानी कंपनी है।

उल्लेखनीय है कि मोना शर्मा अपने एनजीओ के माध्यम से यूनाइटेड वुमन ऑफ नेशंस, वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन व वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गेनाइजेशन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। हाइजीन, शिक्षा व रोजगार के जरिए महिला सशक्तिकरण इनका प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!