Dark Mode
रामबाग गोल्फ क्लब में मन्थली गोल्फ टूर्नामेन्ट सम्पन्न

रामबाग गोल्फ क्लब में मन्थली गोल्फ टूर्नामेन्ट सम्पन्न

जयपुर। जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब (आरजीसी) में सितंबर माह का दो दिवसीय मन्थली गोल्फ टूर्नामेन्ट सम्पन्न हुआ। विभिन्न श्रेणियों में कुल 14 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। टूर्नामेंट के फाईनल्स आरजीसी मैदान पर खेले गए। पुरस्कार वितरण रामबाग गोल्फ क्लब के मानद सचिव श्री हेम सिंह खंगारोत द्वारा किया गया। यह जानकारी, क्लब के टूर्नामेंट कमेटी के कन्वीनर, श्री शरद अग्रवाल ने दी।  

श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि टूर्नामेंट में अलग-अलग हैंडीकेप्स की श्रेणियों में विजेता व उपविजेता दोनों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हैंडीकैप कैटेगरी 00-11 में आरव सचेती विजेता और अभ्युदय रावत उपविजेता रहे। हैंडीकैप कैटेगरी 12-18 में डॉ. एचएस भसीन विजेता और उपविजेता राजेश सिंह थे। वहीं हैंडीकैप कैटेगरी 19-24 में अनूप एस राष्ट्रवार विजेता और नैतिक चौहान उपविजेता रहे।

टूर्नामेंट में बेस्ट वेटरन गोल्फर के विजेता का पुरस्कार प्रताप सिंह को और उपविजेता का पुरस्कार अमी लाल मीणा ने जीता। वहीं बेस्ट लेडीज गोल्फर का पुरस्कार डॉ. अंजलि जैन ने हासिल किया।  

इसी प्रकार अन्य श्रेणियों में विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-  नियरेस्ट टू पिन के विजेता रंजय सिंह राठौड़ और रुद्र प्रताप सिंह; लॉन्गेस्ट ड्राइव के विजेता अनस शमशी; लॉन्गेस्ट ड्राइव- वेटरन के विजेता संजय फोफालिया रहे और स्ट्रेटेस्ट ड्राइव के विजेता का पुरस्कार राजन सांघी ने जीता।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!