Dark Mode
सखी वन स्टॉप सेन्टर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सखी वन स्टॉप सेन्टर का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीडित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीडित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श , कुशल परामर्शदाता, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीडिताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, गत माह में आश्रय प्रदान की पीडित महिलाओं आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। 
साथ ही मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक अनिता गर्ग को पीडित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीडित महिलाओं को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!